फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghagra is increasing rapidly

तेजी से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, कटान हुई तेज

Tue, 21 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghagra is increasing rapidly
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू से पांच सेमी नीचे और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू से 37 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

बदरहुंआ नाले पर सोमवार को नदी का जलस्तर 71.34 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 29 सेमी बढ़कर 71.63 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। यहां पर नदी खतरा बिंदू से पांच सेमी नीचे बह रही है। वहीं डिघिया गेज पर सोमवार को नदी का जलस्तर 70.37 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 40 सेमी बढ़कर 70.77 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 37 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा मुराली का पुरवा बस्ती के रामचंदर जगदर और रामनाथ का घर मुहाने पर है जो कभी भी कट सकता है। यह मुरारी का पुरवा के निवासी हैं जो तीसरी बार घाघरा के कटान की जद में आ गए हैं। अभी चार दिन पूर्व बाढ़ का एक झोंका आया और इनकी फसल को बर्बाद करते हुए काफी नुकसान किया। दूसरी तरफ घाघरा नदी के कटान से कृषि योग्य भूमि 50 एकड़ जलमग्न हो गई। एक फिर घाघरा नदी उफान पर है और यही हाल रहा तो आने वाले दो दिनों में घाघरा रौद्र रूप ले लेगी। घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाला चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, बांका बूढ़न पट्टी, साहडीह, सोनौरा, औघड़गंज आदि ऐसे दर्जनों गांव हैं जो खतरा बिंदु पार होते ही प्रभावित होने लगते हैं। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों में घाघरा और बढ़ेगी। सभी बाढ़ चौकियों पर स्ट्रक्चर, लाइफ सेविंग जैकेट, लाइफ बाय, टार्च आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। आवश्यकता पड़ते ही गांव में नाव लगा दी जाएगी। निर्देशित किया गया कि लोग गांव में लाइफ जैकेट पहनकर ही जाएं जिससे सुरक्षित रहेंगे । घाघरा नदी में 299507 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इससे घाघरा और बढ़ने की संभावना है। 1,31,478 क्यूसेक गिरजा बैराज, 1,46,372 क्यूसेक शारदा बैराज और 21,857 क्यूसेक सरयू बैराज से पानी घाघरा नदी में डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed