फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghagra falls below the danger point

घटकर खतरा बिंदू से नीचे आया घाघरा का जलस्तर

Fri, 17 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghagra falls below the danger point
श्लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से घटाव का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन में ही नदी घटकर दो गेजों पर खतरा बिंदू से नीचे गया है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर 32 और डिघिया गेज पर 43 सेमी की घटोत्तरी दर्ज की गई। नदी के जलस्तर में घटाव के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। जिसे देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बदरहुंआ नाले पर गुरुवार को नदी का जलस्तर 71: 57 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 32 सेमी घटकर 71:25 मीटर पर आ गया। नदी यहां पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 11 सेमी नीचे आ गई। वहीं डिघिया नाले पर गुरुवार को नदी का जलस्तर 70.45 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 43 सेमी घटकर 70.02 पर आ गया है। यहां पर नदी खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 38 सेमी नीचे आ गई है। घाघरा नदी का जलस्तर काफी नीचे हो जाने से घाघरा के तटवर्ती क्षेत्र में कटान का डर सताने लगा है। वहीं आराजी सेमरी और आराजी पहाड़प़ुर में नदी की धारा में चार एकड़ जमीन विलीन हो गई। देवारा खास राजा के मुरारी का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, अचलनगर के गरीब दूबे और दुबान में कटान धीरे-धीरे शुरू हो गई है। सेमरी गांव का प्राइमरी विद्यालय घाघरा की कटान के निशाने पर है।गांवों में जलजमाव होने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। गांव में जगह जगह जमे पानी के सड़ने से संक्रामक बीमारी फैल सकती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी जो आठ गांव पानी से घिरे थे उन गांवों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव नहीं हुआ और ना ही क्लोरीन की गोली बांटी गई। इससे अब गांव में धीरे-धीरे बीमारी का डर सताने लगा है। लोगों में सर्दी, जुखाम, खांसी और खुजली जैसी बीमारियां पांव पसारने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed