फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level is decreasing rapidly, the harvesting is not stopping

तेजी से घट रहा जलस्तर, नहीं रूक रही कटान

Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The water level is decreasing rapidly, the harvesting is not stopping
देवारा क्षेत्र के गांगेपुर बगहवा में घाघरा नदी में कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है। वहीं तेजी से हो रही कटान लोगों की बेचैनी को बढ़ा रही है। बगहवा में 15 मकान कटान की जद में आ चुके हैं।
विज्ञापन

डिघिया नाले पर शुकवार को नदी का जलस्तर 70.55 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 10 सेमी घटकर 70.45 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बदरहुंआ नाले पर शुक्रवार को नदी का जलस्तर 71. 20 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को नौ सेमी घटकर 71.11 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेमी कम हुआ है। नदी के जलस्तर में आ रही लगातार कमी के बावजूद कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। पांच जगहों पर नदी की कटान तेज हो गई है। बगहवा गांव के पास 15 मकान नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को रामसकल का मकान कट कर नदी में समाहित हो गया था। रामबचन, रामप्रताप और राम सिंगार का मकान किसी भी समय कट कर नदी में विलीन हो जाएगा। नदी की तेज कटान से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को देवारा खास के वासु का पूरा में राम सकल पुत्र रामकिशुन का मकान कट कर नदी की धारा में विलीन हो गया। इस पुरवा में चार घर पहले ही नदी में समाहित हो चुके हैं। लगातार नदी के घटते जलस्तर के बीच देवारा के लोगों की दुश्वारियां घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से नदी के जलस्तर में आ रही कमी से लोगों ने राहत महसूस की है। पानी घटने के साथ ही परसिया, गांगेपुर, झगरहवा, देवारा खास राजा और वासु का पूरा में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed