फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The villagers gave a symbolic protest to the sewer construction

नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना

Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The villagers gave a symbolic protest to the sewer construction
निजामाबाद में नाला निर्माण को लेकर संकेतिक धरना देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। स्थानीय तहसील के पूरबपट्टी गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में बन रहे नाले के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि नाला निर्माण नहीं रुका तो हम सभी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाले का निर्माण हो गया तो आसपास के गांवों का पानी खेतों से होता हुआ आबादी में जाएगा। जिससे खेतों में कटान होगी और फसलों का नुकसान होगा। इतना ही नहीं जलजमाव की भी समस्या होगी जिसके कारण गंभीर बीमारियों के फैलने का खबरा भी बना रहेगा। वहीं लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। फसल नुकसान होने से किसान भुखमरी के शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब पहले कागज में कोई नाला नहीं है तो अब बिना किसानों को जानकारी दिए घनी आबादी में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। संदीप राय, निशांत राय व प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि जिला प्रशासन और कार्रदायी संस्था इस समस्या का निराकरण नहीं करेगी तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। काशी प्रसाद राय, राजेश राय, संतलाल, छांगुर, सुखराम, दिनेश कुमार, गुलशन कुमार, केदार गुप्ता, नीलेश कुमार व सुरेश सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed