{"_id":"e8fdc146bd11ecb516ccf158f9c9d9a5","slug":"the-urn-was-coined-region-jaykaron-girls-engaged-in-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में लगे जयकारों से गूंजा क्षेत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में लगे जयकारों से गूंजा क्षेत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र
के तुलसीपुर स्थित बड़े ब्रह्म बाबा स्थान पर भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ की
शुरुआत हुई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा
में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
शुक्रवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ 501 कन्याएं सिर पर कलश लिए बड़े ब्रह्म बाबा स्थान से निकली। कलश यात्रा बड़े ब्रह्मस्थान से निकलकर मोढ़ शिवमंदिर, मवेशी खाना, सैय्यद मोढ़, मिश्रा मार्केट, चौक होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
जहां विधि-विधान से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी महाराज और स्वामी कोशलेंद्र पुरी, योगाचार्य स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में कलशों की स्थापना कराया गया। श्री बजरंग सेवा समिति के मानस वक्ता और कार्यक्रम के संयोजक डा. मंगला ने बताया कि 18 जून को महायज्ञ का समापन होगा। प्रतिदिन योग साधना सुबह पांच बजे से होगी। शाम को पांच बजे प्रवचन होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।