फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The two men marooned district of Chennai

चेन्नई की बाढ़ में फंसे जनपद के दो युवक

Fri, 04 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 04 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The two men marooned district of Chennai
चेन्नई में आई बाढ़ में जिले के दो युवक फंस गए हैं। परिवार के लोग लगातार दोनों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं मगर उनकी कोई खोज खबर नहीं मिल रही है। गांव के लोग दोनों युवकों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी रामदुलारे निषाद (30) पुत्र बंशी निषाद और प्रवीन निषाद (20) पुत्र श्रीकांत निषाद चेन्नई में किसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करते हैं। चेन्नई में आई बाढ़ के कारण वहां के सारे नेटवर्क, फोन आदि सभी सूचना तंत्र ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


 इसके कारण उनके परिवार के लोगों को उनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। रामदुलारे की पत्नी सरिता ने बताया कि दो दिसंबर की सुबह 10 बजे उनकी प्रवीण से बात हुई थी, तब रामदुलारे ने उन्हें बताया था कि जहां वह लोग हैं, वहां तकरीबन सभी घरों में 10 फीट तक पानी घुस गया है। वह लोग घर के दूसरे तल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पड़ोस के चाचा का लड़का प्रवीण निषाद की दादी की तेरही 2 दिन पहले हुई है मगर वह आ नहीं सका। बाबा गजेंदर निषाद ने रोते हुए कहा कि कई बार मैंने उससे बात की और कहा कि बाबू दादी की तेरही में जरूर आ जाना। उसने कहा कि ठेकेदार अभी पैसा नहीं दे रहा है तो मैं कैसे आऊं।


प्रवीन के पिता श्रीकांत ने बताया कि गांव से करीब 15 लोग गए थे। इन दोनों को छोड़कर सारे लोग एक माह पूर्व घर आ गए लेकिन यह लोग वहीं रुक गए। श्रीेकांत ने बताया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी फिरतू यादव पुत्र बेचू यादव जो चेन्नई में ठेकेदारी करता है, उसके कहने पर यह लोग काम करने वहां गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed