फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The townspeople stopped the minister's convoy

Azamgarh News: नगरवासियों ने रोका मंत्री का काफिला

Mon, 17 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The townspeople stopped the minister's convoy
कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शहर में सफाई व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने गंदगी पर नाराजगी जताई और तत्काल साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान शहर में घूम रहे उनके काफिले को रोक कर नागरिकों ने उन्हें सफाई व्यवस्था की हकीकत से वाकिफ कराया। मंत्री का काफिला शहर में घूम रहा था कि दलालघाट के पास पूर्व सभासद समेत मोहल्ले के लोगों ने उनके काफिले में को रोक दिया और मंत्री को अपने साथ ले जाकर शहर की कमियों को दिखाया। अव्यवस्था मिलने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल दलालघाट की सड़क की मरम्मत समेत अन्य कार्यों को कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व सभासद गौतम सेठ व मोहल्ले के लोग उपस्थित थे। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। बरसात के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वहीं अतिक्रमण के चलते कुछ नालों की सफाई नहीं हुई है। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया गया है। इसके बाद वह सीधे बेलइसा स्थित नवीन सब्जी मंडी पहुंचे। जहां चारो तरफ गंदगी देख भड़क गए। उन्होने सफाई कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि इसके पूर्व कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंडी का निरीक्षण किया था और ।ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होने नाराजगी जताते हुए एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होने मंडी सचिव पर भी नाराजगी जताई। मंडी में हुए अतिक्रमण को लेकर वहां लग रही अवैध दुकानों को हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed