फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The threat of flood started hitting the city, the wall of the regulator collapsed

शहर पर मड़राने लगा बाढ़ का खतरा, ढह गई रेगुलेटर की दीवार

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The threat of flood started hitting the city, the wall of the regulator collapsed
आजमगढ़। तमसा इन दिनों उफान पर है। पानी के धक्के से राजघाट से गोदामघाट के बीच के रेगुलेटर की दीवार ढह गई। इससे बाईपास बांध के साथ ही शहर में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। तमसा नदी जिले को तीन तरफ से घेरे हुए है। वर्ष 1957 में पूरा शहर तमसा की बाड़ में डूब गया था। बाढ़ से शहर को बचाने के लिए बांध बनवाया गया और बवाली मोड़ से करतालपुर तक बाईपास बांध का निर्माण कराया गया। दोनों बांधों के बीच के हिस्से में जलभराव हो गया है। वहीं बाईपास बंधा के दूसरी तरफ तमसा भी उफान पर है। शुक्रवार को तमसा का जलस्तर 73.140 मीटर था जो शनिवार की शाम पांच बजे 160 सेमी बढ़ कर 73.300 मीटर पर पहुंच गया है। नदी का खतरा बिंदु 74.84 मीटर है। बाढ़ का दबाव लगातार बाईपास बंधे पर बढ़ता जा रहा हैष नदी के दूसरी तरफ स्थित बाग लखराव, छोटी हरैया, एकरामपुर आदि में पानी फैल चुका है। शनिवार की शाम राजघाट से बागलखराव पुल के बीच स्थित रेगुलेटर की एक तरफ की दीवार ही ढह गई और दूसरे तरफ की दीवार में दरार आ गई है। रेगुलेटर से रिसाव तो नहीं हो रहा है लेकिन यदि पानी का दबाव बढ़ा तो यहां बांध कटने का कतरा है। रेगुलेटर के जरिए भी पानी शहरी इलाकों में घुस सकता है। रेगुलेटर की दीवार ढहने की जानकारी होते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला व बाढ़ खंड अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। डीएम ने तत्काल रेगुलेटर की दीवार ठीक कराने और रिसाव रोकने का बंदोबस्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed