फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The threat of erosion is looming over many families of Baghwa

बगहवा के कई परिवारों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

Fri, 10 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The threat of erosion is looming over many families of Baghwa
देवारा क्षेत्र के बेलहिया ढाला में नाव से स्कूल बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा की बाढ़ अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। वहीं जलस्तर घटने से कटान में तेजी आ गई है। बगहवा में कटान से कई परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। कटान की जद में आए लोग खुद अपना आशियाना तोड़कर पलायन करने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन

कृषि योग्य भूमि के लगातार कटने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। गांगेपुर, महुला देवारा, परसिया, अचल नगर में नदी कटान कर रही है। बगहवा कटान की जद में आए घरों में रहने वाले लोग अपने हाथों अपने घर उजाड़कर पलायन कर रहे हैं। घाघरा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। यही कारण है कि कटान में तेजी आ रही है। ग्राम पंचायत देवारा खास राजा के मजरा बगहवा में कटान तेज हो गई है। ज्यों-ज्यों घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है त्यों त्यों कटान बढ़ रही है। कटान करते हुए नदी गांव के बिल्कुल नजदीक आ गई है। गांव जाने वाली रोड आधी कट गई है। पिछले साल भी नदी ने गांव को निशाना बनाया था। जिसमें तीन बस्तियां समाहित हो गई थी। संपर्क मार्ग कट रहे हैं। जमा पानी से दुर्गंध आ रहा है। गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अभी भी गांव में ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोली वितरण नहीं कराई गई। गांव के चारों तरफ जहां पानी लगा है। वहीं धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है। बाढ़ के पानी से फसलें सूख रही हैं और डूब गई हैं। फसल डूब जाने से किसानों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। घाघरा नदी में कतर्निया घाट से 147000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। आज भी साहडीह, सोनौरा, अजगरा मगरवी आदि गांव में नावें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed