फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The thread of love tied on the wrists of brothers

Azamgarh News: भाइयों की कलाइयों पर बंधी स्नेह की डोर

Thu, 31 Aug 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The thread of love tied on the wrists of brothers
जिले में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का उल्लास छाया रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई में स्नेह की डोर बांधी तो वहीं उन्हें उपहार के साथ ही रक्षा का वचन भी भाइयों ने दिया। मुहूर्त निकलने के बाद भी कई जगहों पर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन इस बार दो दिन मनाया गया। हालांकि ज्यादातर लोगों ने बृहस्पतिवार को ही इसे मनाया। बुधवार को भद्रा लगने के कारण राखी बांधने का मुहूर्त रात 8:52 बजे से शुरू होकर बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 बजे तक रहा। इसलिए बहुत कम बहनों ने बुधवार को राखी बांधा। बृहस्पतिवार को भी कम समय मिलने के कारण सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। बहनों ने भाइयों को स्नेह ही डोर बांधी और मिठाई खिलाया। इसके बाद भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए तरह-तरह के उपहार दिए। निजामाबाद: क्षेत्र में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को सुबह भी भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी।
विज्ञापन

00000

मेडल देकर किया गया सम्मानित

मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को भी राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रताप यादव नेउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य संयुक्ता सिंह, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
दीक्षा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बांधी राखी
आजमगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रक्षाबंधन पर नगर के मड़या स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। सुबह पर्यावरण प्रेमी डा. अजीत पांडेय अपनी मासूम बेटी दीक्षा पांडेय के साथ उक्त होटल में पहुंचे। जहां दीक्षा पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed