फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The thieves stole the groom's father's bag full of money

Azamgarh News: उचक्कों ने उड़ाया दुल्हे के पिता का रुपये भरा बैग

Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The thieves stole the groom's father's bag full of money
मेजवां। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत जगदीशपुर पुल स्थित कुंवर नदी पुल पर रविवार को खड़ी एक कार से रूपये रखे बैग को उचक्कों ने उड़ा दिया। बैग एक दुल्हे के पिता का था। घटना के बाबत पीड़ित ने फूलपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुलपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव रविवार को फूलपुर कस्बा में ओम प्रकाश यादव के यहां अपने बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। रात लगभग आठ बजे वह जगदीशपुर पुल के पास एक चाय की दुकान पर कार रोकवा कर चाय पीने के लिए उतरे। इस दौरान वे रुपये रखा बैग अपनी सीट पर ही छोड़ दिए थे। चाय पीने के बाद वे गाड़ी पर पहुंचे तो सीट पर रखा रुपये भरा बैग गायब था। अशोक के अनुसार बैग में 40 हजार रुपये था। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने घटना के बाबत फूलपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed