फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The then Gram Panchayat officer suspended in fake payment case

Azamgarh News: फर्जी भुगतान मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Tue, 09 Apr 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The then Gram Panchayat officer suspended in fake payment case
आजमगढ़। बरडीहा विकास खंड हरैया में फर्जी तरीके से तीन लाख 95 हजार 212 रुपये का भुगतान करने का मामल सामने आया है। जांच में पुष्टि होने पर डीएम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विकास खंड बिलरियागंज से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

विकास खंड हरैया के बरडीहा गांव निवासी राधेश्याम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण को ग्राम पंचायत अधिकारी बरडीहा की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया। जांच अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा अच्युतानंद त्रिपाठी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायत बरडीहा विकास खंड हरैया के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इसके बाद छह जनवरी 2024 को अच्युतानंद त्रिपाठी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए जाने के लिए निर्देश दिया गयास। सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड अजमतगढ़ द्वारा अच्युतानंद त्रिपाठी ग्राम पंचायत अधिकारी को पत्र देकर रसीद मांगी गई। जांच अधिकारी की आख्या के अनुसार ग्राम पंचायत बरडीहा विकास खंड हरैया में खड़जा से बनारसी के घर तक इंटर लॉकिंग कार्य की कुल 5.703 लाख थी, का फर्जी एमबी व बिल बनाकर गलत तरीके से 395212 रुपये का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed