{"_id":"6a9c76ac949abb6556065bd5","slug":"drm-furious-upon-finding-room-locked-issues-warning-to-station-superintendent-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-156624-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कमरे में ताला बंद देख भड़के डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कमरे में ताला बंद देख भड़के डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक को चेतावनी
विज्ञापन
Photo Title
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ मऊ-आजमगढ़ रेलखंड का निरीक्षण किया। आजमगढ़ स्टेशन पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक (डीसीआई) कक्ष में ताला बंद मिलने और चाबी दूसरे व्यक्ति के पास होने की जानकारी पर वह नाराज हो गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक बृजेंद्र सिंह को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी। डीआरएम स्पेशल बोगी से मऊ, खुरहट, मुहम्मदाबाद और सठियांव स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफाॅर्म नंबर दो और फुट ओवरब्रिज का जायजा लिया। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। प्रतीक्षालय की छत पर सीलन देखकर उसे ठीक कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम डीसीआई कक्ष के सामने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने उसे खोलने के लिए कहा। स्टेशन अधीक्षक बृजेंद्र सिंह और आईओडब्ल्यू अनिल कुमार ने चाबी दूसरे व्यक्ति के पास होने की जानकारी दी। इस पर डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यालय की चाबी स्टेशन अधीक्षक के पास होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने वातानुकूलित प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। स्टेशन के मॉडल और नक्शे को देखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात निकेश कुमार से ट्रेनों के संचालन और संरक्षा से जुड़े सवाल किए। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक से भी संचालन संबंधी जानकारी ली।
डीआरएम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से संरक्षा उपकरणों के नियमित निरीक्षण और अनुरक्षण के साथ यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष गुप्ता, मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, मंडल इंजीनियर (सामान्य) लोकेश कुमार सागरवंशी, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक रामजी यादव, सहायक मंडल इंजीनियर (मऊ) सुनील पांडेय और सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वीरेंद्र कुमार बोनाल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
डीआरएम के आने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी
आजमगढ़। डीआरएम आशीष जैन के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। निरीक्षण से पहले स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ टूटी टोटियों की मरम्मत कराई गई। बंद पड़े पंखों को भी ठीक कराया गया। डीआरएम के स्टेशन पहुंचने तक कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे।