{"_id":"60fc57498ebc3e57f178a55d","slug":"the-team-may-come-on-september-4-or-5-for-the-licensing-process-azamgarh-news-vns602270870","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसिंग प्रक्रिया के लिए चार या पांच सितंबर को आ सकती है टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसिंग प्रक्रिया के लिए चार या पांच सितंबर को आ सकती है टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंदुरी एअरपोर्ट से सितंबर माह में उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस बाबत एअरपोर्ट पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में टीम के आने की उम्मीद बाबतपुर एअरपोर्ट के निदेशक ने जताई है।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डे का रूप दिया गया है। हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एअरपोर्ट ऑफ अथॉर्टी की टीम कई बार इसका निरीक्षण कर चुकी है। उड़ान के लिए जरूरी सामानों की खेप मंदुरी एअरपोर्ट पर आ चुकी है, जिसे लगाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जिले के लोगों द्वारा काफी दिनों से मंदुरी एअरपोर्ट के शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन किसी न किसी कमी के कारण उड़ान शुरू होने में देरी होती रही। पिछली बार आई टीम ने कुछ विद्युत पोल और पेड़ों को हटाने की बात कही थी, जिसे अब हटा दिया गया है। ऐसे में अब सारी बाधा दूर हो गई है, इससे अब जल्द यहां से उड़ान शुरू होने की उम्मीद तेज हो गई है। लाइसेंस की प्रक्रिया के लिए इसी महीने टीम को आना था। लेकिन अब तक टीम नहीं आई है। इससे अब सितंबर माह के पहले सप्ताह में उसके आने की उम्मीद जताई जा रही है।