{"_id":"6851b105b89bd9ddb9024f09","slug":"the-student-was-strolling-outside-in-the-heat-the-police-picked-him-up-thinking-he-was-suspicious-he-missed-his-d-pharma-exam-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133103-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गर्मी से बाहर टहल रहा था छात्र पुलिस ने संदिग्ध जान कर उठाया, डी-फार्मा की परीक्षा छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गर्मी से बाहर टहल रहा था छात्र पुलिस ने संदिग्ध जान कर उठाया, डी-फार्मा की परीक्षा छूटी
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव निवासी अब्दुल्लाह को जौनपुर शहर में डी-फार्मा की परीक्षा देने के लिए जाना महंगा पड़ गया। गर्मी से परेशान होकर सोमवार रात वह थोड़ी देर टहलने निकला, जौनपुर कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। इसके चलते छात्र अपनी मंगलवार की परीक्षा नहीं दे सका।
सोमवार रात क्षेत्र में बिजली कटने के कारण कमरे में अत्यधिक गर्मी हो गई थी। अब्दुल्लाह कुछ राहत के लिए बाहर निकला था, तभी पुलिस ने उसे संदिग्ध समझते हुए बिना ठोस वजह के हिरासत में ले लिया। छात्र ने खुद को डी-फार्मा का परीक्षार्थी बताते हुए बार-बार परीक्षा देने की बात कही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उसे कोतवाली में बैठाए रखा। इतना ही नहीं, पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिया, जिससे उसके परिजन और साथी उससे संपर्क नहीं कर सके। जब यह सूचना गांव और रिश्तेदारों तक पहुंची, तो लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। मामले को लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं और छात्रों में भी नाराजगी का माहौल है।
कोट
संदेह के आधार पर छात्र को उठाया गया था। सुबह जब छात्र की परीक्षा की जानकारी हुई तो उसे दिलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मिथिलेश मिश्रा, कोतवाल,जौनपुर