फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The strike order has collapsed

हड़ताल से चरमरा गई व्यवस्था

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 The strike order has collapsed
हड़ताल
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार बुधवार से जारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने इस दौरान विकास भवन परिसर में धरना दिया। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल में राजस्व कर्मियों और निबंधन कार्यालय के लिपिकों के शामिल होने से दो दिनों के करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो चुका है। उधर, देर रात राज्य कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल समाप्त हो गई।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली, केंद्र के समान भत्ते, कैशलेश चिकित्सा भत्ता, पूर्व में की गई सेवाओं के तदर्थ अंशदायी, सामयिक, वर्कचार्ज, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को जोड़कर पेंशन का लाभ दिए जाने, एसीपी के निर्धारण में धारित पद की बाध्यता समाप्त करते हुए फील्ड के कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता दिए जाने, रसोइयां, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं और ग्राम रोजगार सेवकों को सरकारी कर्मचारी मानने की  मांग को लेकर बुधवार से शुरू हुई हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में धरना दिया। मातृ शिशु महिला संघ जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह, राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष  हरिहर सिंह, ट्यूबवेल टेक्निशियन संघ के रामप्रताप सिंह और अजय यादव आदि ने कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हड़ताल  के समर्थन में डीआरडीए कर्मचारियों ने भी विकास भवन पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी  शासनादेश जारी नहीं होने और अन्य मांगों के पूरा नहीं होने के कारण यह हड़ताल की गई है। इस मौके पर बेचनलाल, नन्हकू यादव, देवराज यादव, रामप्रताप  मौर्य, अतुल श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, गुड्डू राम, संजय मिश्र आदि उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश निबंधन लिपिक संघ भी हड़ताल में शामिल हो गया है। उनके हड़ताल में शामिल होने से रजिस्ट्री का लगभग डेढ़ करोड़ की आय प्रभावित हुई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन पांडेय, उपेंद्र नाथ मिश्र, खुमार मोहम्मद हूद, उषा श्रीवास्तव, उदयप्रताप सिंह, चंद्रकांत तिवारी आदि उपस्थित थे। वहीं, धरने में उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ और उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। 


गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान चल रही तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को तहसील परिसर में विनोद कुमार भारती के नेतृत्व में उप निबंधन कार्यालय के सभी कर्मचारी एकत्र हुए और मांगों पर एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। इस मौके पर जयनरायन राम, निबंधन लिपिक, सुमन गुप्ता, राजकुमार यादव, राजनाथ, शोभनाथ, राजकुमार सिंह, सत्यदेव सिंह, नगिना, अब्दुल असर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, रामचंदर समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed