फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The strength of girls who are proficient in self-defense will be tested

आत्मरक्षा में निपुण बालिकाओं के दमखम की होगी परख

Wed, 15 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The strength of girls who are proficient in self-defense will be tested
जूनियर हाईस्कूलों में ‘मुझ में है दम, नहीं किसी से कम’ अभियान चलाया जाएगा। आत्मरक्षा में निपुण छात्राओं के दमखम को परखा जाएगा। आत्मरक्षा में निपुण छात्राओं को पदक और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इनको नवंबर में जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन

जिले के जूनियर हाईस्कूलों में पिछले दिनों 25 दिन का रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को दिया गया था। अब शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी आत्मरक्षा में निपुण छात्राओं के दमखम की परख करेंगे। जी हां जिले के समस्त जूनियर हाईस्कूलों में मुझ में है दम, नहीं किसी से कम अभियान चलेगा। जिसमें छात्राओं के बीच मुकाबला कराया जाएगा। विद्यालय की प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे सामने आएगा कि जूडो कराटे के प्रशिक्षण के बाद छात्राएं खुद की रक्षा के लिए कितनी तैयार हैं। प्रशिक्षण का छात्राओं को लाभ मिला या नहीं। विभागीय अधिकारियों द्वारा दिसंबर माह में जूनियर हाईस्कूलों में छात्राओं के बीच मुकाबला कराने की तैयारियों में अफसर जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed