{"_id":"5755c36b4f1c1be6209c5717","slug":"the-storm-caused-devastation-killing-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी ने मचाई तबाही, पांच की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी ने मचाई तबाही, पांच की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव आने से आंधी-पानी ने तबाही मचाई। बिजली गिरने से पांच लोगों के साथ एक गाय की भी मौत हो गई। वहीं, दो सगी बहनें झुलस गईं। मेहनाजपुर क्षेत्र में ओले के साथ तेज बारिश भी हुई। बिजली के कड़कने से नगर क्षेत्र में ब्राडबैंड की सेवा ठप पड़ गई। लोग परेशान हो गए।
कई दिनों से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे। सोमवार की दोपहर में सड़कों पर चलना मुशि्कल था। शाम होते-होते अचानक मौसम में बदलाव आ गया। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने लगी। बाद में कई स्थानों पर छिटपुट बरसात हुई। नगर क्षेत्र में ब्राडबैंड की सेवा कई क्षेत्रों में बंद पड़ गई। बिजली गिरने से बरदह थाना क्षेत्र के खमौली गांव में गाय चराते समय रमकाजी देवी (50) पत्नी रामअवध बिंद और उसकी गाय मौके पर मौत हो गई।
रमकाजी की एक बेटी है। सरायमीर थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज खंडवारी गांव में विद्यावती देवी (45) पत्नी मट्ठू और मुबारकपुर थाने के लोहरा गांव निवासी विश्राम यादव (50) की खेत में पानी देते समय मौत हो गई। निजामाबाद थाने के दत्तात्रेय धाम पर पूजा कर रहे कोतवालीपुर गांव निवासी जिलालाल प्रजापति (55) और बृजबिहारी दुबे (60) की मौत हो गई। वहीं, रानी की सराय थाना क्षेत्र के रामपुर टड़उवा गांव में लालजीत यादव की बेटी पुष्पा (18) और किरन (20) खेत से सब्जी तोड़ रही थी।
विज्ञापन
बिजली गिरने से दोनों झुलस गई। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, सोमवार की देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार, तेज आंधी के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में ओले पड़े इसके बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं हल्की बारिश ने नगर की सूरत बदल दी। पूरे नगर की सड़कें कीचड़ से सरोबार हो गईं।