फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sound of an ambulance

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The sound of an ambulance
सरायमीर। लखनऊ काल सेंटर से एक काल एंबुलेंस डायल 108 पर आई। एंबुलेंस तुरंत मरीज को लेने बुधवार को उसके घर पल्हनी ब्लाक के सिकरौरा गांव पहुंच गई। मरीज इंद्रकला पत्नी लक्ष्मण चौहान को लेकर महिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए तुरंत निकल पड़ी। लेकिन रास्ते में भंवरनाथ के पास इंद्रकला को प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण मेडिकल टेक्नीशियन राजेश यादव एवं आशा कार्यकर्ता सावित्री देवी, पायलट लालू प्रसाद ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही करा दिया। इंद्रकला ने एक लडके को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। प्रसव कराने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को महिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती करा दिया। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए इंद्रकला के परिजनों ने धन्यवाद दिया। जिला प्रभारी अजय राय और प्रोग्राम मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने कंपनी द्वारा प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed