फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sooner they register, the more benefits they will get: DM

जितना जल्दी रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें उतना ज्यादा लाभ मिलेगा : डीएम

Thu, 16 Nov 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
The sooner they register, the more benefits they will get: DM
प्रदेश सरकार ने पूरे देश में छूट की अब तक की सबसे अच्छी योजना विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाई है। सभी उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए अतिशीघ्र यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी में रजिस्ट्रेशन करा लें। उक्त जानकारी जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना के प्रथम चरण में आठ नवंबर से 30 नवंबर तक उपभोक्ताओं को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। छोटे घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। कहा कि उपभोक्ता अपना बकाया एक बार में एकमुश्त या किश्तों में भी जमा कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि योजना के तहत एक किलोवाट भार तक वाले घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों को 30 नवंबर तक बकाए के पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में शत-प्रतिशत की छूट मिलेगी और 12 किश्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा किश्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किश्तों के मामले में अधिकतम तीन डिफाल्ट तथा छह किश्तों के मामले में केवल एक डिफाल्ट की अनुमति होगी। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम अरविंद सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में कुल ओटीएस उपभोक्ता पांच लाख 37 हजार है, जिसमें से अब तक 5046 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। बैठक में विद्युत विभाग के सभी खंडों के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed