फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The son beat the mother to death with a stick, the father somehow saved his life by running away

UP Crime: बेटे ने मां को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतारा, पिता ने किसी तरह भाग कर बचायी जान, क्या है मामला?

Sun, 13 Aug 2023 01:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 13 Aug 2023 01:03 PM IST
सार

खानपुर फतेह गांव निवासिनी गुलाबी देवी 65 रविवार की सुबह अपने घर पर थी। पास में ही वृद्ध पति देवी प्रसाद सोनी भी मौजूद थे। इसी दौरान इनका इकलौता पुत्र राजू उर्फ राजकुमार सोनी पहुंचा।

विज्ञापन
The son beat the mother to death with a stick, the father somehow saved his life by running away
बेटे ने मां को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी एक पुत्र ने अपनी मां की लाठी-डंडा व लात-घूंसा से पीट कर हत्या कर दिया। वृद्ध पिता ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi News: गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
विज्ञापन


खानपुर फतेह गांव निवासिनी गुलाबी देवी (65) रविवार की सुबह अपने घर पर थी। पास में ही वृद्ध पति देवी प्रसाद सोनी भी मौजूद थे। इसी दौरान इनका इकलौता पुत्र राजू उर्फ राजकुमार सोनी पहुंचा। किसी बात को लेकर राजू का मां-बाप से विवाद हो गया। इसके बाद राजू आग बबूला हो गया है और मां-बाप पर टूट पड़ा। पिता देवी प्रसाद ने तो किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन मां गुलाबी देवी पुत्र के चंगुल से नहीं छूट सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र ने लात-घूंसे व लाठी-डंडे से जन्म देने वाली मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घर से भाग कर पिता देवी प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर इकलौते पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी पुत्र राजू उर्फ राजकुमार को हिरासत में भी ले लिया है। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed