फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The smell of elections, this month will be handover EVM warehouse

चुनाव की सुगबुगाहट, इसी माह हैंडओवर होगा ईवीएम गोदाम

Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The smell of elections, this month will be handover EVM warehouse
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। शासन ने विकास योजनाओं को तेज करने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का गोदाम बनाया जा हा है। इसका निर्माण जून माह में ही पूरा कर लना था। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और महीने के तक हैंडओवर करने की चेतावनी दी। शनिवार से काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर ईवीएम रखने के लिए गोदाम निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। आयोग ने इसके लिए दो करोड़, 11 लाख, 43 हजार रुपये जारी किए थे। लोक निर्माण विभाग के पंचम खंड को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसका निर्माण जून 2021 तक पूरा करना था। लेकिन कोविड के नाम पर काम टाला जाता था। इसे पूरा करने के लिए डीएम ने सख्त निर्देश दिए थे लेकिन पांच माह बाद भी इसे हैंडओवर नहीं किया जा सका। डीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को ईवीएम भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि हर हाल में 30 नवंबर तक इसे पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाए। अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी युद्घस्तर पर कार्य करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed