फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sky's moon asked for its moon's safety

आसमान के चांद से मांगी अपने चांद की सलामती

Thu, 17 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
The sky's moon asked for its moon's safety
शहर के आसिफगंज में करवां चौथ की पूजा करती व्रति महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। करवा चौथ पर गुरुवार की शाम को चांद का दीदार होते ही सुहागिनों ने चांद की दुधिया रोशनी में चलनी से पति का दर्शन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान सुहाग की रक्षा के लिए महिलाओं ने शिव-पार्वती और करवा माता की अराधना की और पति के हाथों मुंह मीठा कर व्रत का पारन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को करवा चौथ पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाएं तैयारियों में जुट गई थी। पति के घर से निकलने पर उन्हें शाम को घर पर समय से आने के लिए सचेत कर घर की साफ-सफाई में जुट गई। शाम होते ही महिलाएं सजने और संवरने में जुट गई। शाम होते ही पति की रक्षा के प्रतीक मंगलसूत्र, हाथों में मेंहदी रचाकर, माथे पर बिंदिया, नेल पालिश, हाथ में चूडिय़ां पहन तैयार होकर पति का इंतजार करती रहीं। चांद के दीदार और पति के इंतजार में सुहागिनें घर के आंगन और छतों पर हाथों में पूजन सामग्री और चलनी के साथ आसमान की ओर टकटकी लगाएं हुई थी। चांद के दर्शन होने पर सुहागिनों की खुशी का ठिकाना न रहा। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद दुधिया रोशनी में सामने खड़े पति का चलनी से दर्शन किया और चंद्रमा को अर्घ्य दिया तथा शिव.पार्वती का पूजन.अर्चन कर पति के हाथों मुंह मीठा कर व्रत का पारन किया। साथ ही पति की लंबी उम्र की कामना की।

शहर के आसिफगंज में करवां चौथ की पूजा करती व्रति महिलाएं।

शहर के आसिफगंज में करवां चौथ की पूजा करती व्रति महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed