Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The shrine was filled with Quran recitation and Chadar Poshi.

Azamgarh News: कुरानख्वानी और चादरपोशी से गुलजार रही मजार

Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The shrine was filled with Quran recitation and Chadar Poshi.
अल जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर के परिसर में जलसा दस्तार बंदी में उपस्थित लोगों की भीड़। संवाद
मुबारकपुर स्थित अलजामियतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी के संस्थापक हुजूर हाफिज मिल्लत का दो दिवसीय 52वां उर्स पाक बृहस्पतिवार को अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे मजार पर कुरानख्वानी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मुबारकपुर नगर सहित आसपास के गांवों से चादर जुलूस पहुंचे। दिनभर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा। विभिन्न समुदायों के लोगों ने मजार पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

इस दौरान हुजूर हाफिज मिल्लत की शान में पेश की गई मनकबत से अलजामियतुल अशरफिया का परिसर मिल्लतमय हो उठा। देर रात आयोजित जलसे में संस्थान से शिक्षा पूरी करने वाले 704 छात्रों की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उलमा ने हुजूर हाफिज मिल्लत के जीवन, उनके शैक्षिक योगदान और दीनी खिदमात पर विस्तार से रोशनी डाली। देर रात कुल शरीफ का आयोजन हुआ। इसके बाद मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ के साथ उर्स पाक का समापन किया गया।
हुजूर हाफिज मिल्लत ने अलजामियतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी की स्थापना कर इल्म का ऐसा चिराग रोशन किया, जिसकी रोशनी देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंच रही है। आज भी यहां विभिन्न देशों से छात्र दीनी तालीम हासिल करने आते हैं।

उनके इंतकाल के बाद संस्थान परिसर में ही उनकी मजार बनाई गई है। ऐसा प्रतीत होता है मानो वह अपने हाथों लगाए गए इल्मी बाग में सुकून फरमा रहे हों। इस मौके पर नाजिम-ए-आला हाजी सरफराज, हजरत मौलाना अब्दुल हफीज, नईमुद्दीन मिस्बाही सहित बड़ी संख्या में छात्र और जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed