{"_id":"6af6039865619c45fd0873ed","slug":"prison-minister-visits-singer-tanu-srivastavas-home-assures-help-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160402-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गायिका तनु श्रीवास्तव के घर पहुंचे कारागार मंत्री, दिया मदद का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गायिका तनु श्रीवास्तव के घर पहुंचे कारागार मंत्री, दिया मदद का आश्वासन
विज्ञापन
कारागार मंत्री का स्वागत करती गायिका तनु श्रीवास्तव। स्रोत-स्वयं
उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को गायिका तनु श्रीवास्तव के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस दौरान तनु और उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने तनु श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
तनु श्रीवास्तव पिछले करीब दो दशकों से गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने जी टीवी के कार्यक्रम ''सारेगामा लिटिल चैंप्स'' सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया है। तनु ने इन कार्यक्रमों में कई पुरस्कार हासिल किए हैं।
अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि तनु ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से आजमगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि पूर्व में भी परिवार के साथ उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने आगे भी अपना सहयोग जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें तनु की दादी मिथिलेश श्रीवास्तव, पिता विवेक श्रीवास्तव, माता नीलम श्रीवास्तव, तन्मय, लोकेश, डॉ. नरेंद्र और राम नारायण लाल आदि शामिल रहे।