{"_id":"2b3911627ed1a814081ef386aacb5dd4","slug":"the-sharp-intersection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुला और सहबदिया में कटान हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुला और सहबदिया में कटान हुई तेज
संवाददाता
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। जनपद की सीमा को छूकर निकलने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को फिर वृद्घि दर्ज की गई। हालांकि यह बढ़ोत्तरी मामूली है लेकिन इसने ग्रामीणों की धुकधुकी को बढ़ा दिया है। वहीं क्षेत्र के महुला और सहबदिया में कटान तेज हो गई है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी घटने के बाद दोबारा बढ़ाव की ओर अग्रसर है। शनिवार की शाम चार बजे नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि यह बढ़ोत्तरी बहुत कम है लेकिन इसने राहत की सांसे ले रहे ग्रामीणों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीर खींच दी है। शुक्रवार को नदी को जो जलस्तर बदरहुआं नाले पर घटने के बाद 70.89 मीटर मापा गया था शनिवार को उसमें नौ सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ गेज 70.98 मीटर मापा गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर शुक्रवार को घटाव के बाद 69.86 मीटर था वह शनिवार को 14 सेमी बढ़कर 70 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने के साथ ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही महुला और सहबदिया में कटान तेज हो गई है। एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन अभी खतरे की कोई बात नहीं है। खतरे का आभास होते ही 24 घंटे पहले ग्रामीणों को बता दिया जाएगा और सारी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान लोगों के लिए नाव की व्यवस्था हो चुकी है। जैसे ही इनकी जरूरत महसूस होगी इन्हें लगा दिया जाएगा।