{"_id":"57d848da4f1c1beb5bd4840e","slug":"the-sacrifice-of-god-in-bargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की बारगाह में दी गई कुर्बानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की बारगाह में दी गई कुर्बानी
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कुर्बानी का पर्व बकरीद मंगलवार को धूमधाम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह के समय बदरका ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से गले मिलकर कबरीद की बधाई दी।
कुर्बानी के पर्व बकरीद पर बदरका ईदगाह में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह पांच बजे से ही तैयारी में ही जुटे हुए थे। बहुत से लोग सुबह छह बजे ही मस्जिदों और ईदगाहों में स्थान पाने के लिए चल पड़े। निर्धारित समय तक पूरा ईदगाह लोगों से भर चुका था।
निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज शुरू हुई। एक साथ हजारों सिर अल्लाह की बारगाह में झुके। लोगों ने कौम और देश के सलामती की दुआ मांगी। खुतबा सुनने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकवाद दी।
विज्ञापन
वहीं बदरका पुलिस चौकी परिसर में जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौजूद थे। वहीं पुलिस चौकी के बाहर उर्जा राज्य मंत्री वसीम अहमद, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी आजमी, समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू, हरेंद्र निषाद लोगों से गले मिलकर बधाई देने में मशगूल थे।
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उन्हें भी बकरीद की मुबारकवाद दी। सबसे पहले नगर के मदरसा जामियतुर्रशाद में पौने सात् बजे, बदरका ईदगाह में पौने आठ बजे, बदरका स्थित शिया मस्जिद में साढ़े आठ बजे, सीताराम मुहल्ला स्थित इमामबाड़ा स्थित मस्जिद में सुबह नौ बजे, सिधारी ईदगाह में साढ़े सात बजे, डुगडुगवा ईदगाह में साढ़े सात बजे बकरीद की नमाज अदा की गई।