फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The ruling party may be shocked by the victory of Vijay

विजय की विजय से सकते में सत्तारूढ़ दल

Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The ruling party may be shocked by the victory of Vijay
आजमगढ़। सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए पहली बार सीधे दावा ठोकने का निर्णय लिया लेकिन जब परिणाम आया तो विजय यादव की शानदार जीत ने उसे सकते में डाल दिया। पार्टी को जोर का झटका तब लगा जब उसके समर्थन से जीते 11 वोट भी उसे हासिल नहीं हुए। बसपा के समर्थन से जीते 10 जिला पंचायत सदस्यों ने भी सपा के ही पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है। शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर इस धारणा को मजबूत कर दिया। सपा ने छठवीं बार इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है। पंचायत चुनाव में सपा समर्थित 14, भाजपा समर्थित 11 और बसपा समर्थित 10 जिला पंचायत सदस्यों ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के एक, एआईएमआईएम का एक, राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल का एक, अपना दल का एक, आजाद समाज पार्टी के दो और आप के एक जिला पंचायत सदस्य को जीत मिली थी। शनिवार को हुए मतदान में सपा प्रत्याशी विजय यादव को 79 मत और भाजपा प्रत्याशी को मात्र पांच वोट मिले। जाहिर है कि भाजपा के समर्थन से जीते छह जिला पंचायत सदस्यों ने भी पार्टी को धोखा दे दिया। केवल बसपा के 10 जिला पंचायत सदस्यों का ही नहीं बल्कि सपा को सर्वदलीय समर्थन हासिल हुआ। भाजपा नेता बसपा के जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग से जीत का मंसूबा पाले हुए थे लेकिन यह टिक नहीं पाया। इससे पार्टी का सकते में आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed