{"_id":"688a5c3b8ee3f099dc0eb6fc","slug":"the-rising-water-level-of-ghagra-became-an-obstacle-in-bridge-construction-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-135108-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुल निर्माण में घाघरा का बढ़ता जलस्तर बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुल निर्माण में घाघरा का बढ़ता जलस्तर बना बाधा
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद से गोरखपुर को जोड़ने के लिए बनने वाले हाजीपुर-गोलाघाट पुल का निर्माण कार्य अब घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नहीं हो पाएगा। बरसात के बाद बचा हुआ निर्माण शुरू होगा। सपा शासन काल में इसे मंजूरी मिली। काम में देरी होने के कारण इसका बजट दोगुने से भी बढ़कर अधिक हो गया है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पुनरीक्षित बजट बनाकर भेजा। हाल ही में शासन से इस बजट को मंजूरी मिली। लेकिन बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर के कारण सेतु निगम काम नहीं करा पा रहा है। अब बरसात के बाद उसके द्वारा पुल के अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा। बताते चलें कि नवंबर 2017 में 230.87 करोड़ की लागत से 1273.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पुल निर्माण के लिए 115 करोड़, 41 लाख और एप्रोच मार्ग के लिए 115 करोड़, 33 लाख का बजट मंजूर किया गया था। इस धनराशि से मार्च 2019 में ही पुल का अधूरा निर्माण पूरा होना था। लेकिन, बजट की कमी से निर्माण रुक गया। सालों तक निर्माण रुकने के कारण पुल की लागत बढ़ गई तो सेतु निगम की ओर से 599.52 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट तैयार कर शासन को भेजा गया था। काफी इंतजार के बाद आखिरकार शासन की ओर से मंजूरी दी गई। बजट को जब मंजूरी मिली तब तक बारिश शुरू हो चुकी थी। इसके कारण नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया। इसके कारण सेतु निगम ने काम को शुरू नहीं कराया। अब वह बरसात बीतने का इंतजार कर रहा है।
00
हाजीपुर-गोलाघाट पुल का निर्माण 80 प्रतिशत हो चुका है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिली लेकिन तब तक मानसून शुरू हो गया। घाघरा का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में कार्य करना मुश्किल है। अब बरसात बीतने के बाद ही पुल का शेष कार्य कराया जाएगा।
-ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
00
हाजीपुर-गोलाघाट पुल का निर्माण 80 प्रतिशत हो चुका है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिली लेकिन तब तक मानसून शुरू हो गया। घाघरा का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में कार्य करना मुश्किल है। अब बरसात बीतने के बाद ही पुल का शेष कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
-ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।