फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The residential market burnt due to the spark emanating from the stove

चूल्हे से निकली चिंगारी से रिहायशी मंडई जली

Thu, 28 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The residential market burnt due to the spark emanating from the stove
अहरौला। थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के रिहायशी मंडई में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पीड़ित की पूरी गृहस्थी स्वाहा हो गई। वहीं मकान बनवाने के लिए घर में रखे 90 हजार रुपये भी अगलगी की घटना में जल कर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अभयपुर गांव निवासी सिरपत प्रजापति रिहायशी मंडई डाल कर परिवार के साथ रहता था। इसी मंडई के एक हिस्से में वह पशुशाला भी बनाया हुआ था। बुधवार की रात चूल्हे की आग निकाल कर सिरपत ने अपने पशुशाला में रख दिया। इसी आग से निकली चिंगारी से मंडई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। जिससे पशुशाला में बंधी एक भैंस व एक पड़ा बुरी तरह से झुलस गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सिरपत की पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई। अगलगी की इस घटना में मकान बनवाने के लिए मंडई में रखा 90 हजार रुपये नकद भी जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed