{"_id":"6806936fb42b589c6c029394","slug":"the-ration-dealer-went-to-mumbai-without-informing-anyone-case-filed-against-his-wife-for-not-showing-the-stock-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130432-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिना सूचना दिए कोटेदार गया मुंबई, पत्नी नहीं दिखा सकी स्टॉक तो मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिना सूचना दिए कोटेदार गया मुंबई, पत्नी नहीं दिखा सकी स्टॉक तो मुकदमा
विज्ञापन
अंबारी। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बूंदा गांव के कोटेदार पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दीदारगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच के दौरान कोटेदार की पत्नी ने बताया कि वह अभी मुंबई में हैं, आने की कोई सूचना नहीं है। उपलब्ध राशन को बगल के गांव की दुकान के सुपुर्द कर दिया गया है।
पूर्ति निरीक्षक राजकमल राय ने 9 अप्रैल को बूंदा गांव की सस्ते गल्ले की दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उचित दर विक्रेता अच्छेलाल मौजूद नहीं थे। मौके पर उनकी पत्नी शिवकुमारी मिलीं। उन्होंने बताया कि उनके पति अच्छेलाल 10 दिन से मुंबई गए हुए हैं, कब आएंगे यह पता नहीं है। न इस संबंध में अच्छेलाल ने सूचना कार्यालय को दी थी। अच्छेलाल की पत्नी की उपस्थिति में दुकान की जांच की गई। दुकान पर किसी प्रकार की आवश्यक सूचना का प्रदर्शन नहीं किया गया था। मांगे जाने पर कोटेदार की पत्नी द्वारा कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। दुकान का निरीक्षण कोटेदार की पत्नी की उपस्थिति में हुआ। निरीक्षण में 13.29 क्विंटल गेहूं, 7.61 क्विंटल चावल और 0.06 क्विंटल चीनी कम मिली। पूर्ति निरीक्षक राजकमल राय ने बताया कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी के पर्याप्त सबूत मिले हैं। बगल के गांव हैदराबाद के कोटेदार दीपचंद यादव को 14 बोरी एवं दो लूज बोरी गेहूं, 47 बोरी एवं एक लूज बोरी चावल, ई-पास मशीन, कांटा, आईरिस स्कैनर और चार्जर सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द किया गया है। जांच के दौरान उनकी पत्नी ने स्टॉक रजिस्टर एवं कोटा कार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में दुकान पर अनुपस्थिति के साथ ही ई केवाईसी के कार्य में शिथिलता पाई गई है।