फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The rain of the already bad roads spoiled the appearance

पहले से बदहाल सड़कों की बारिश ने बिगाड़ी सूरत

Mon, 09 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The rain of the already bad roads spoiled the appearance
शहर के हीरा पट्टी से पांडेय बाजार जान वाले सड़क का हाल।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाली नगर पालिका लोगों को आवागमन के लिए अच्छे मार्ग भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इसका नजारा शहर की गलियों को देखकर लगाया जा सकता है। शहर की कोई गली ऐसी नहीं है जो वर्तमान में सही सलामत हो। बरसात होने के बाद बाद जब जर्जर सड़कों में गड्ढे बन गए तो नपा ने उसे ईंट के टुकड़ों से भर दिया जो अब दुर्घटना का कारण बन गए हैँ।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं जबकि शहर की गलियां नगरपालिका के हवाले हैं। विगत कई वर्षों से इन गलियों और रास्तों से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र की कई गलियां ऐसी हैं जिनके लोग कई वर्षों से जलालत झेल रहे हैँ। जल निगम द्वारा हर्रा की चुंगी से कोट किला तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। सीवर लाइन बिछाने का कार्य करने के बाद जलनिगम ने खोदे गए स्थान को मिट्टी से भर दिया। बरसात होने के बाद मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिसके कारण आवागमन दूभर हो गया है। वहीं, शिब्ली चौराहे से हरिऔध नगर जाने वाला मार्ग कई जगहों पर टूट गया है। मार्ग में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नपा ने इन गड्ढों में ईंट के टुकड़े बिछा दिए हैं। वर्तमान में यह टुकड़े दुर्घटना का सबब बन गए हैँ।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने कराया अधूरा कार्य
आजमगढ़। नगर के सब्जी मंडी चौराहे से लेकर बदरका होते हुए एटलस पोखरा के रास्ते स्टेडियम जाने वाले मार्ग की मरम्मत पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई गई। लेकिन आधे अधूरे कार्य को कराकर ही पीडब्ल्यूडी ने छोड़ दिया। जिसका परिणाम है कि आज भी सब्जी मंडी से लेकर बदरका त्रिमुहानी के आगे तक सड़क कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसके कारण आवागमन दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सालों से खराब है पुरानी कोतवाली-दलालघाट मार्ग
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली से दलालघाट जाने वाला मार्ग लगभग तीन वर्षों से खराब हालत में है। यह मार्ग नगरपालिका के अधीन आती है। लेकिन नगरपालिका ने आज तक इसकी सुधि नहीं ली। जिसका परिणाम है कि आज भी इस मार्ग से लोग हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed