फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The proposal of the Community Marriage Hall passed in place of Rain Base

रैन बसेरे के स्थान पर पास हुआ कनम्युनिटी मैरिज हाल का प्रस्ताव

Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
The proposal of the Community Marriage Hall passed in place of Rain Base
नगर पंचायत माहुल के बोर्ड की बैठक में शामिल अध्यक्ष बदरे आलम और सभासदगण। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। तीन वर्ष बाद माहुल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को शांति पूर्वक हुई। इस दौरान सभी प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सभासदों ने एक स्वर में इस पर सहमति जताई। नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत के गठन के बाद से चेयरमैन और सभासदों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर ठनी हुई थी। इससे बैठक नहीं हो पा रही थी। शनिवार को अध्यक्ष बदरे आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संशोधित गृहकर, रजिस्ट्री कर, रैन बसेरा, नगर की साफ सफाई आदि प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुछ माह पहले ही नगर के सभासदों ने गृहकर बढ़ाने का विरोध किया था। शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में संशोधित गृहकर का प्रस्ताव पास किया गया। सभासदों ने जिला परिषद् की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तुरंत रोकने को कहा। इस पर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया की अवैध निर्माण रोकने के लिए जिलाधिकारी को सूचित किया गया है। वहीं, रैन बसेरा के प्रस्ताव को नकार कर सभासदों ने उसके स्थान पर कम्यूनिटी मैरिज हॉल का प्रस्ताव परित किया। नामित सभासदों ने सड़क किनारे रहने वाले बांसफोरों को आवास दिलाने के साथ ही अतिक्रमण को भी तुरंत रोकने की मांग की। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने कहा कि उपजिलाधिकारी फूलपुर को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। अध्यक्ष बदरे आलम और सभासदों के बीच तनातनी के चलते माहुल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक लगातार तीन वर्ष से हंगामे की भेंट चढ़ जा रही थी। तीन वर्ष बाद पहली बार बोर्ड की बैठक शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस मौके पर अफरोज बानो, प्रमीला ,रिना, खोजमन, सोनू यादव, अजय श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, महेन्द्र शर्मा सहित बारह सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed