फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The police got the son-in-law's body removed from the pyre and got the post-mortem done

Azamgarh News: चिता से उठवाया दामाद का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया

Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The police got the son-in-law's body removed from the pyre and got the post-mortem done
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा बवाली मोड़ गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो मृतक के ससुराल और उसके परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ससुराल वालों के कहने पर चिता पर रखे शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम 5 बजे शिवकुमार ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ठंडी सड़क के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात आठ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि ससुराल पक्ष और परिजनों के बीच विवाद हुआ। शव को चिता से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक ने जहर खाकर आत्महत्या किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed