फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The pleasure of seeing, hearing and experiencing Ram is unmatched anywhere else

Azamgarh News: राम को देखने, सुनने और अनुभव करने का आनंद कहीं और नहीं

Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The pleasure of seeing, hearing and experiencing Ram is unmatched anywhere else
लालगंज। तहसील क्षेत्र के गोमती नगर खनियरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण महासम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। समारोह में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि भगवान राम साक्षात धर्म हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में आस्था के प्रति बदलते विचारों के बीच यह आयोजन वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता विश्व में अद्वितीय है।
विज्ञापन

दूसरी संस्कृतियां व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन राम जैसे नायक को देखने, सुनने और अनुभव करने में जो आनंद है, वह कहीं और नहीं मिलता।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित कवयित्री डॉ. मंजरी पांडेय ने रामायण में कैकेई के चरित्र को त्याग का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कैकेई ने पुत्र और स्वामी के मोह को त्यागकर रघुकुल की रीति निभाने के लिए राम को 14 वर्ष के वनवास पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईआईटी बीएचयू के पूर्व हेड अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य का उच्च कोटि का कर्म ही राम के पदचिह्नों का स्वरूप है। निशांत मालवीय ने शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में नेपाल से प्रो. राधेश्याम प्रधान, अखिल भारतीय ब्राह्मण विद्वत न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, बानर सेना के प्रदेश अध्यक्ष शरद कुमार सिंह, शंकर आई अस्पताल बनारस के प्रमुख सप्तागिरीश रामभटला, सीआरपीएफ कमांडेंट अमित सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के विभाग प्रचारक केएल सिंह, सेवा भारती काशी प्रांत के मंत्री हरिनारायण सिंह बिसेन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपर्णा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed