{"_id":"5b6739cf4f1c1bc57a8b862c","slug":"the-pillars-of-socialism-were-jnaneshwar-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवाद के स्तंभ थे जनेश्वर मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवाद के स्तंभ थे जनेश्वर मिश्र
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र के चित्र पर श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता।
प्रख्यात समाजवादी चिंतक और विचार स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती रविवार को सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उन्हें समाजवाद का स्तंभ बताने के साथ ही उनके जीवन वृत्त पर चर्चा भी की गई।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया के नाम से विख्यात रहे। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए अनुकरणीय है। वे आजीवन समाजवादी के रास्ते को मजबूत करने में जुटे रहे। उनक सपनों को पूरा करने में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज भी जुटे हुए है। पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ो, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों पर कुठाराघात कर रह है। छोटे लोहिया ने महान समाजवादी नेता थे, उन्होंने आजीवन डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवादी सिद्घांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के महान योद्घा थे। वे सदैव नेता जी के साथ कंधा के कंधा मिल कर जनता के हितों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किये। उन्होंने बताया कि सोमवार केे सपा जिला कार्यालय से साइकिल यात्रा की शुरूआत होगी। जयंती समारोह की शुरूआत सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर एमएलसी राकेश कुमार यादव, कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक बृजलाल, बेचई सरोज, प्रेमा यादव, सुनीता सिंह, बर्म यादव, हरश्चिंद, जयराम पटेल, रामाश्रय, अशोक, राजनरायन, राजाराम, डॉ. हरिराम, राजाराम, गिरीशचंद्र, शोभनाथ, सूरज, दुर्गविजय आदि मौजूद रहे।