फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The person who made indecent comments against PM and CM was caught and a case was filed

Azamgarh News: पीएम और सीएम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले को पकड़ा, मुकदमा

Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The person who made indecent comments against PM and CM was caught and a case was filed
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में चमन यादव नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक एडिटेड वीडियो वायरल किया, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि चमन यादव ने वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। सोशल मीडिया के जरिये पीएम और सीएम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का मामला संज्ञान में जैसे ही आया, वैसे ही रौनापार थाने की पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। आरोपी चमन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


करणी सेना और राजपूत समुदाय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर करणी सेना और राजपूत समुदाय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी वाला एक मामला सामने आया है। इस मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने महाराजगंज थाने में तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।एसपी ग्रामीण के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर समुदाय विशेष के खिलाफ माहौल खराब करने की कोशिश की गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी (एसएचओ) महराजगंज को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने पोस्ट करने वाले की पहचान और मंशा की पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed