फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The patient died after the operation, the relatives created a ruckus

आपरेशन के बाद मरीज की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 11 Aug 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
The patient died after the operation, the relatives created a ruckus
जहानागंज। स्थानीय क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कालेज पर मंगलवार की देर रात आपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही प्राचार्य मौके पर पहुंच गए और समझा बुझा कर परिजनों को शांत कराया और जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

मऊ जिले के पलिया गांव निवासी 48 वर्षीय राजीव कुमार सिंह के पित्त की थैली में पथरी थी। दो अगस्त को वे आपरेशन के लिए भर्ती हुए। आपरेशन के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई तो वे घर भी चले गए। लेकिन आपरेशन सफल न होने के चलते उनकी समस्या बनी रही। जिस पर 10 अगस्त को वे पुन: मेडिकल कालेज पहुंचे। डॉक्टर ने दुसरी बार आपरेशन किया। आपरेशन के बाद रात 9 बजे उनकी मौत हो गई। इस पर मृतक के पुत्र अमित कुमार सिंह ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। पुत्र ने यह भी आरोप लगाया कि एक मेडिकल हाल संचालक के माध्यम से डॉक्टर ने आपरेशन के लिए 15 हजार रुपये भी लिया है। हंगामे की जानकारी होते ही प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा व उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नियाज के साथ ही मेडिकल कालेज पुलिस चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्राचार्य ने परिजनो को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed