{"_id":"6807e06b51a6940d5f037a34","slug":"the-pace-of-installation-of-smart-meters-is-slow-only-21-thousand-have-been-installed-in-10-months-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-130501-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्मार्ट मीटर लगाने की गति धीमी 10 माह में लगे सिर्फ 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्मार्ट मीटर लगाने की गति धीमी 10 माह में लगे सिर्फ 21 हजार
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बहुत धीमी है। 10 माह बीत गए लेकिन 20879 उपभोक्ताओं के घर ही स्मार्ट मीटर लग पाया है। जनपद में छह विद्युत वितरण खंंड हैं। इन वितरण खंडों में विभिन्न भार के 6.90 लाख उपभोक्ता हैं।
पहले शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां स्र्मार्ट मीटर लगाने का आदेश था लेकिन बाद में सभी उपभोक्ताओं के यहां लगाने का निर्देश हो गया। शहरी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाना है। यहां पर 72 हजार उपभोक्ता हैं। इनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था जीएमआर को मिला है। जून 2024 से घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हुआ। जून 2025 तक इसे पूरा कर लेना है।
शहरी क्षेत्र के अधिकारियों की उदासीनता के कारण शुरूआती दौर से ही स्र्मार्ट मीटर लगाने का काम काफी धीमी गति से चला रहा है। यही नतीजा है कि 72 हजार उपभोक्ताओं में से मात्र 20879 उपभोक्ताओं के यहां ही स्मार्ट मीटर लग पाया है। जब शहरी क्षेत्र का यह हाल है तो अभी पूरा ग्रामीण क्षेत्र बाकी है। शहरी क्षेत्र में अभी 51 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जाते है।