फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The outgoing president, who came under the wheel collided with the tanker, died

टैंकर से टकरा पहिए के नीचे आए निवर्तमान प्रधानपति, मौत

Sat, 06 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The outgoing president, who came under the wheel collided with the tanker, died
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के निवर्तमान प्रधानपति की शुक्रवार को टैंकर से कुचल कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अजमतगढ़ ब्लाक पर काम निपटाने के बाद किसी काम से जिला मुख्यालय जा रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडाड गांव के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन

फरीदपुर गांव के निवर्तमान प्रधान पार्वती चौैहान के पति लौटू चौहान (45) शुक्रवार को बाइक से अजमतगढ़ ब्लाक पर किसी काम से गए। डेढ़ बजे काम निपटाने के बाद वह बाइक से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडाड गांव होते हुए जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर बगहीडाड गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही टैंकर से उनके बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लौटू बाइक लेकर गिर पड़े और टैंकर के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही कुचल कर उनकी मौत हो गई। सूचना पर मुबारकपुर थाना अंतर्गत बनकट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्रों के पिता थे। पत्नी पार्वती देवी गांव की निवर्तमान प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed