फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The old man who went to withdraw money died in the bank premises

पैसा निकालने गए वृद्ध की बैंक परिसर में मौत

Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The old man who went to withdraw money died in the bank premises
मेंहनगर स्थानीय क्षेत्र के बाबू की खजूरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बृहस्पतिवार को पैसा निकालने गए वृद्ध की अचानक मौत हो गई। वृद्ध की मौत होते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और उनके अनुरोध पर शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामसनेही विश्वकर्मा का खाता पंजाब नेशनल बैंक के बाबू की खजूरी शाखा में था। बृहस्पतिवार को रामसनेही बैंक पर पैसा निकालने के लिए पहुंचा। उसने अपने खाते से पैसा निकाला और फिर बाहर निकल कर बरामदे में लगे तख्त पर बैठ गया। कुछ ही देर में वह तख्त पर लुढ़क गया और उसकी मौत हो गई। गार्ड ने इसकी सूचना मेंहनगर थाने पर दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पासबुक पर अंकित पते से परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर मृतक के पुत्र आनंद व राजू मौके पर आ गए। इसके बाद पासबुक से मिलान कर निकाले गए रुपये पुत्रों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed