फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The objectionable photo of the woman was made viral, arrested

महिला का वायरल किया था आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The objectionable photo of the woman was made viral, arrested
साइबर थाने पर शनिवार को एक महिला ने तहरीर दिया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी अश्लील फोटो बना कर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर वायरल कर दिया है। उसके द्वारा लगातार यह कवायद की जा रही है। जिससे उसकी सामाजिक बदनामी हो रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई और उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना की कार्रवाई शुरू किया गया तो महिला की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी के रुप में राम प्यारे यादव उर्फ अजय निवासी मधनापार थाना बिलरियागंज का नाम प्रकाश में आया। विवेचना में आए लोकेशन के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed