{"_id":"68fa78f27b71b4ef5f00381a","slug":"the-number-of-asthma-patients-in-the-district-hospital-also-increased-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-139609-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिला अस्पताल में दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिला अस्पताल में दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ी
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में अब सुबह शाम के समय सर्द पड़ने लगी है। सर्दी और पटाखों के प्रदूषण बढ़ने के साथ ही दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 30 मरीज दमा के आ रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसमें बुजुर्ग हैं और बच्चे शामिल हैं।
जिला मंडलीय चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि सुबह शाम सर्द मौसम होने के कारण दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को 30 दमा के मरीज जिला अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमा के मरीजों को ठंड से बचना चाहिए।
ऐसे मरीजों को धूप निकलने के बाद ही बाहर घूमना फिरना चाहिए। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े पहनने चाहिए। दूध, पनीर, दही से परहेज करना चाहिए। बताया कि खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, कीनू और पालक, पत्ता गोभी, मेथी फेफड़ों की कोशिकाओं की सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा बादाम, अखरोट आदि का भी सेवन किया जा सकता है। परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा लेनी चाहिए। संवाद