{"_id":"571910464f1c1bdc1a8b4ac1","slug":"the-new-prison-building-will-soon-shift-to-captive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द नए जेल भवन में शिफ्ट होंगे बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द नए जेल भवन में शिफ्ट होंगे बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
जेल में महिला
- फोटो : demo pics
अंग्रेजों के घुड़सवाल में संचालित मंडल कारागार में निरुद्ध बंदियों को जल्द ही इटौरा के पास बने नए जेल भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि तिथि की घोषणा शासन से अनुमति मिलने के बाद तय की जाएगी लेकिन डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज यादवेंद्र शुक्ल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की योजना बनाने के लिए डीआईजी बुधवार से ही जिले में कैंप किए हुए हैं। इस सिलसिले में वह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर अपनी बातें रखीं। डीआईजी जेल गोरखपुर यादवेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह अपनी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भी लिखे हैं। अनुमति मिलने के बाद बंदियों को नए जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
डीआईजी ने गुरुवार को मंडल कारागार में अधिकारियों के साथ बैठककर योजना तैयार कर रहे थे।