{"_id":"61c219058e985966f7694404","slug":"the-network-of-canals-spread-in-the-district-yet-the-annadata-is-helpless-azamgarh-news-vns6292404185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहरों का फैला जाल फिर भी अन्नदाता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहरों का फैला जाल फिर भी अन्नदाता बेहाल
विज्ञापन
आजमगढ़। रबी की फसलों की सिंचाई का समय आ गया है। फसल को पाले से बचाने के लिए भी सिंचाई करनी पड़ती है लेकिन किसानों की दिक्कत यह है कि नहरों में पानी ही नहीं है। ज्यादातर नहरों की सफाई चल रही है।
जिले में नहरों का जाल व सरकारी ट्यूबवेल की भरमार है। इसके बावजूद किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। जिले में लगभग 56 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई 1892.64 किमी लंबी 384 नहरों से होती है। साथ ही किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो उसे देखते हुए कुल 575 सरकारी नलकूप स्थापित किए गए हैं। इसमें 50 ट्यूबवेल बिजली और यांत्रिक खराबी के चलते बंद हैं। बूढ़नपुर, सगड़ी, मेंहनगर, मार्टीनगंज और लालगंज तहसील क्षेत्र की नहरों में लगभग शारदा सहाय नहर अंबेडकर नगर होते हुए बूढ़नपुर व सगड़ी तहसील और दूसरी तरफ जौनपुर होते हुए मेंहनगर, मार्टीनगंज, फूलपुर तहसील क्षेत्रों की नहरों में पानी आता है। सुल्तानपुर जिले की सीमा से सटे गांव खेमीपुर से नहर फूलपुर तहसील में प्रवेश करती है। नहर के आस-पास मैगना, कलान, डेहरी, गोधना, बसही, आंधीपुर, खैरूददीनपुर, हथनौरा आदि सैकड़ों गांव के किसान इसी पर निर्भर हैं, लेकिन पानी के बिना नहरें सूखी हैं।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-32 और उपशाखा फरिहा माइनर की सफाई हो रही है। फरिहा, क्यामुद्दीनपट्टी, परसहा, कोटिया, जहांगीरपुर, मक्खनपट्टी, सराय भाऊ, नंदपुर, बड़ागांव, गंधुंवई व मैनपारपुर सहित कई गांव के किसान पानी न आने से परेशान हैं। रानी की सराय इलाके में भी नहरें सूखी हुई हैं।
विज्ञापन
नहरों की सफाई युद्घस्तर पर चल रही है। जल्द ही सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
अशोक सिंह, अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खंड-32।