फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The name of teacher Panchanan Rai resides in the souls of teachers: Brijesh Rai.

शिक्षकों की आत्मा में बसता है शिक्षक पंचानन राय का नाम : बृजेश राय

Sun, 06 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The name of teacher Panchanan Rai resides in the souls of teachers: Brijesh Rai.
​शिक्षक दिवस पर स्व. पंचानन राय को श्रद्धांजलि देते ​शिक्षक। संवाद
शिक्षकों को परतंत्रता की जिंदगी से आजाद कराकर उन्हें शून्य से शिखर तक पहुंचाने में शिक्षक स्वर्गीय पंचानन राय के संघर्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके त्याग और संघर्षों के कारण आज भी हर शिक्षक की आत्मा में उनका नाम बसा हुआ है।
विज्ञापन

यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने शनिवार को हरिऔध नगर में आयोजित पंचानन राय की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय था जब प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों का खुलेआम शोषण किया जाता था और शिक्षक अपने अधिकारों को लेकर असहज व असहाय महसूस करते थे। ऐसे कठिन दौर में पंचानन राय ने शिक्षकों में जागरूकता पैदा की और संघर्ष का रास्ता अपनाया। उनके नेतृत्व में किए गए आंदोलनों और संघर्षों के परिणामस्वरूप शिक्षकों को वे उपलब्धियां हासिल हुईं, जिनकी उस समय कल्पना करना भी कठिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज ने शून्य से शिखर तक जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनमें पंचानन राय के संघर्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पंचानन राय का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

इस दौरान इंद्रासन सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश राय, प्रभाकर राय, अवधेश त्रिपाठी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मन्नू यादव, परशुराम यादव, सर्वेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे। अंत में पंचानन राय की बेटी विनीता राय एवं अमिताभ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed