{"_id":"5a49382b4f1c1b09788b5cea","slug":"the-murder-of-the-soldier-was-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में हुई थी सिपाही की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग में हुई थी सिपाही की हत्या
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में शनिवार को धारदार हथियार से गला काट कर यूपी-100 सिपाही की हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। हत्याकांड में सिपाही की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल प्रेमिका के पिता-भाई और तीन अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। प्रेमी की शादी कहीं और तय होने पर वो खफा थी।
शंभूपुर दमदियावन गांव निवासी 24 वर्षीय संतोष यादव यूपी-100 में सिपाही था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी चंदौली जिले में थी। संतोष का पड़ोस के गांव छितौनी निवासिनी ज्योति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच संतोष का ब्याह कहीं और तय हो गया। चार दिसंबर को उसकी वर रक्षा भी हो गई। इससे नाराज ज्योति ने संतोष की हत्या की योजना बना ली।
शनिवार की सुबह प्रेमिका ने संतोष को फोन कर छितौनी गांव स्थित अरहर के खेत पर मिलने के लिए बुलाया। यहां पहले से ही ज्योति के अलावा उसके पिता राम किशोर, भाई सर्वेश के साथ ही गांव के मनोज यादव, संजय यादव और आनंद मौजूद थे। जहां धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। दोपहर में गांव के बच्चों ने संतोष का शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। विवेचना में पुष्टि के बाद प्रेमिका को शनिवार की रात ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। कड़ाई से पूछताछ में वो टूट गई और पूरा घटनाक्रम पुलिस के समक्ष खोल कर रख दिया। रविवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अजय साहनी ने सिपाही हत्याकांड का खुलासा किया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।