फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The movement of passers-by near the counting center is completely closed

मतगणना केंद्र के समीप राहगीरों का आवाजाही पूरी तरह बंद

Mon, 27 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The movement of passers-by near the counting center is completely closed
रानी की सराय। भारतीय खाद्य निगम बेलइसा को लोकसभा उपचुनाव का मतगणना केंद्र बनाए जाने से सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू होते ही सड़क की ओर से दोपहिया व चार पहिया वाहनों का आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दिया गया। मतगणना केंद्र के दोनों और करीब आधा-आधा किलोमीटर की दूरी तक बैरियर लगाकर सड़क की ओर से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आवाजाही पूरी तरह से निषेध कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव का मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। मतगणना स्थल एफसीआई गोदाम बेलइसा को चारों तरफ से घेर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स एवं सिविल पुलिस के जवान तैनात रहे। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात थे। किसी भी व्यक्ति को बिना चेक किए हुए अंदर नहीं आने दिया गया। सुरक्षाकर्मी जगह-जगह आने वाले हर किसी से उसका पहचान पत्र मांग कर देख रहे थे। बिना चेक किए किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। चारों तरफ से बास-बल्ली लगाकर घेर देने के कारण उस राह से प्रतिदिन आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें तीन से चार किमी की दूरी तय कर घूमकर जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर हावी रही अव्यवस्था
रानी की सराय। मतगणना से पूर्व किए गए प्रशासन के सारे दावे ठप दिखाई दिए। मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का टोटा रहा। जहां मीडियाकर्मियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। वहीं पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठे हुए थे। मीडियाकर्मी इधर-उधर भटक रहे थे। खामियों को दुरुस्त कराने के लिए दिन भर आश्वासनों का दौर ही चलता रहा। वहीं, जिला सूचना अधिकारी भी समय से सूचना देने में नाकाम साबित रहे। सिर्फ वह अंदर-बाहर होते रहे। मतगणना से जुड़ी जानकारी किसी को भी नहीं मिल रही थी। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई न हुई। उन्होंने हवाला दिया कि मुझे जो सूचना मिलेगी, उसे ग्रुप पर शेयर कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह खड़े रहे समर्थक
रानी की सराय। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में हुआ। मतगणना स्थल से लेकर सब्जी मंडी व सुखदेव पहलवान तिराहा तक जगह-जगह सपा, बसपा व भाजपा के समर्थक खड़े रहे। सभी अपनी-अपनी पार्टी को जीतने की बात करते नजर आए। कुछ जगहों पर समर्थकों ने नारेबाजी भी की। हरबंशपुर तिराहे के समीप सपा का चुनावी कार्यालय बनाया गया था। जहां सैकड़ों की संख्या में सपा के समर्थक दिखे। वहीं विश्वकर्मा भवन के समीप एक मैरेज हाल में भाजपा के समर्थक जमे रहे। इसी प्रकार बसपा के समर्थक भी जगह-जगह खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed