फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The MLA laid the foundation stone for the beautification of Brahmababa Temple

Azamgarh News: ब्रह्मबाबा मंदिर के सुंदरीकरण का विधायक ने किया शिलान्यास

Mon, 22 Jun 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The MLA laid the foundation stone for the beautification of Brahmababa Temple
बरदह। कस्बा स्थित प्राचीन ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के तहत सोमवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बेचई सरोज ने पर्यटन विभाग से स्वीकृत 98.50 लाख रुपये की विकास परियोजना का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी राजेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर कराया। विधायक बेचई सरोज ने ब्रह्म बाबा, भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली, दुर्गा माता तथा साईं बाबा के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कहा कि ब्रह्म बाबा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए वे पिछले चार वर्षों से लगातार प्रयासरत थे। अवर अभियंता अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग से स्वीकृत 98.50 लाख रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा मंदिर परिसर का समग्र विकास कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत यात्री विश्राम गृह, इंटरलॉकिंग मार्ग, शौचालय, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर वीके कुमार शाही, सोनू राय, नीरज राय, विनोद राय, अशोक मौर्य, बहादुर विश्वकर्मा, कृष्णकांत यादव, गुड्डू मौर्य, ठाकुर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed