फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The miscreants asked for extortion of 10 lakhs from the doctor

डॉक्टर से बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी

Sat, 29 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The miscreants asked for extortion of 10 lakhs from the doctor
मेहनाजपुर। स्थानीय कस्बा में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे एक चिकित्सक की क्लिनिक के बाहर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की और शनिवार की सुबह फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन आने के बाद डॉक्टर व उनका परिवार दहशत में हैं। घटना के बाबत डॉक्टर ने थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत सैदखानपुर गांव निवासी कोमल यादव पुत्र विद्यासागर प्राइवेट चिकित्सक है। उन्होंने मेहनाजपुर में अपनी क्लिनिक खोली है। बीते 17 सालों से वो यहीं रह कर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे वह अपने क्लिनिक पर मौजूद थे और किसी मरीज को देख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और क्लिनिक के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली क्लिनिक के शीशे पर लगी। शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे डॉक्टर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए कहा गया कि अभी अस्पताल के बाहर गोली चली है। पैसा नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। इसके बाद से डॉक्टर दहशत मेें है। डॉक्टर ने थाने पर पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत एसओ मेहनाजपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed